झालावाड़ में कलेक्टर-एसपी ने किया श्रमदान:गांवड़ी तालाब की सफाई की, जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

झालावाड़ में राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को गांवड़ी तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित कई अधिकारियों ने तालाब और उसके आसपास के पाथ-वे की सफाई की। इसका उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देना था। इस कार्यक्रम का कलेक्टर और एसपी ने नेतृत्व किया। उनके साथ जिला परिषद् के सीईओ शंभूदयाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धन शर्मा, सभापति प्रदीप सिंह राजावत और जिले के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने झाड़ू थामकर गांवड़ी तालाब की पाल (किनारे) और आसपास के क्षेत्र की गहन सफाई की। इस दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
यह श्रमदान कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। जिला कलेक्टर राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, जल निकायों के संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जल स्रोतों की सुरक्षा में सक्रिय योगदान देने की अपील की। इस कार्यक्रम में पीटीएस कमाण्डेन्ट गोपीचन्द मीणा, पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पीटीएस के जवान, नगर परिषद् के स्वच्छताकर्मी और आमजन ने भी भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *