खेत में बने कुंड में गिरने से युवक की मौत:पानी निकालते समय फिसला पैर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव खण्डवा में रविवार सुबह एक खेत में कुंड में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंड से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। भालेरी थाना के एएसआई हरफूल ने बताया कि खण्डवा निवासी श्यामसुंदर ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका चचेरा भाई राजकुमार (35) रविवार सुबह खेत गया था। वह पड़ोस के खेत में स्थित कुंड से पानी लेने गया, तभी पैर फिसलने से कुंड में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से राजकुमार के शव को कुंड से बाहर निकाला। उसे निजी वाहन से डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। रविवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। श्यामसुंदर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *