दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना हुए। दौसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डीसी बैरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली=मुम्बई एक्सप्रेसवे के धनावड़ रेस्ट एरिया में एकत्रित हुए, जहां विधायक की मौजूदगी में नारेबाजी करते हुए सभी कांग्रेसी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी प्रकार जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ, सिकराय से पूर्व मंत्री ममता भूपेश, लालसोट से पूर्व मंत्री परसादीलाल मीणा और महवा से पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला व पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिले से ज्यादा तादात में भीड़ जुटाने के लिए पूर्व मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह को प्रभारी बनाया गया था। जिन्होंने सांसद मुरारीलाल मीणा के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन और जनप्रतिनिधियों को भीड़ जुटाने का अलग-अलग टास्क दिया था। इसे लेकर पीसीसी और एआईसीसी द्वारा भी मॉनिटरिंग की जा रही थी।


