बीकानेर में देर रात फायरिंग:एक ही परिवार के लोग आपस में उलझे, देर रात फायरिंग में दो घायल, एक गंभीर

नया शहर थाना क्षेत्र में देर रात पंडित धर्म कांटे के पास फायरिंग हुई। आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद एक तरफ से फायरिंग की गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीबीएम में भर्ती गंभीर घायल सलमान है, जिसके गोली लगी है। घायल सलमान लोहारों की मस्जिद के पास का निवासी है। बुधवार देर रात बीकानेर के पंडित धर्मकांटा के पास घायल युवक का लोहे का कारखाना है । यह इलाका नयाशहर थाना क्षेत्र में आता है। थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि फायरिंग में दो जने घायल हुए हैं। जिसमें सलमान का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दूसरे को सामान्य चोट आई है। फायर करने वालों में से चार की अब तक पहचान हुई है। इनके नाम हैदर, वसीम, इमरान और अफरीदी है। दोनों पक्षों के लोग आपस में रिश्तेदार हैं। पिछले कुछ दिनों से रिश्तेदारों में आपस रंजिश चल रही है। बात बिगड़ते बिगड़ते फायरिंग तक आ पहुंची। बुधवार को इनके बीच पहले आपसी नोंकझौंक हुई थी। फिर देर रात दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक को गोली लगी। दूसरे को छर्रे लगे। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया हे। वहीं कुछ की पहचान होने के साथ घरों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि सबूत के साथ बदमाशों को अदालत में पेश किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *