बाड़मेर से 5 सीआई का तबादला, पुलिस रेंज बदली:चार थाना इंचार्ज भी शामिल, एक जीआरपी और 4 को भेजा आयुक्तालय जोधपुर

महानिदेशक पुलिस ने 179 निरीक्षकों की ट्रांसफर एक रेंज से दूसरें रेंज में की है। इसमें बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी, कोतवाली, शिव, चौहटन थानाधिकारी सहित पांच सीआई का भी तबादला किया गया है। चार सीआई को जोधपुर आयुक्तालय और एक को जीआरपी रेंज भेजा गया है। फिलहाल इन सभी का रेंज बदला गया है। वहीं DIG ने तुंरत प्रभाव से ट्रांसफर जगह ज्वाइन करने के निर्देश दिए है। दरअसल, सरकार ने राजस्थान में तबादलों पर 10 जनवरी तक छूट दी गई है। राजस्थान पुलिस ने निरीक्षकों की पहली बड़ी सूची जारी की है। इसमें 179 निरीक्षकों के रेंज और आयुक्तालय बदले गए हे। वहां ज्वाइन करने के बाद संबंधित एसपी उनको थानों में पोस्टिंग देंगे। बाड़मेर जिले में कार्यरत 5 सीआई का ट्रांसफर अन्य रेंज में किया गया है। गुड़ामालानी थानाधिकारी मुक्ता पारीक का जीआरपी रेंज में तबादला किया गया है। कोतवाली थाने के कोतवाल लेखराज सियाग, शिव थानाधिकारी दिनेश लखावत, चौहटन थानाधिकारी सोमकरण और सीआई माणकराम इन चारों निरीक्षकों का ट्रांसफर का जोधपुर आयुक्तालय किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *