राजसमंद की पैडवूमन भावना पालीवाल का युवा आइकॉन में चयन हुआ है। भावना पालीवाल को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए राजस्थान से ‘विशेष आमंत्रित युवा आइकॉन’ के रूप में चुना गया है।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 11 और 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस भव्य समारोह में देशभर से लगभग 3,000 युवा और महिलाएं भाग लेंगी। विशेष आमंत्रित युवा आइकॉन भारत के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा, प्रस्तुतियों और वार्ता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में विभागों की प्रदर्शनियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, अधिकारियों और प्रसिद्ध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों सहित गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद प्रमुख आकर्षण होंगे। मूलत देवगढ कस्बे के निवासी भावाना पालीवाल महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और कई विषयों पर कार्य कर रही है और वर्तमान में कॅरियर संस्थान राजसमंद की अध्यक्ष है और कई संस्थानों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।


