दिल्ली की मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की चादर पेश:आतिशी और केजरीवाल का संदेश- देश में भाईचारा बना रहे इसे लेकर मांगी दुआ

ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स के मौके पर गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चादर पेश हुई। चादर पेश कर देश में अमन चैन शांति और भाईचारा बना रहे इसे लेकर दुआ की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा गया। चादर लेकर दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी के अध्यक्ष एफआई इस्माइली लेकर पहुंचे थे। दिल्ली सीएम और केजरीवाल की चादर पेश 813वें उर्स पर राजनेताओं और वीआईपी चादरों का दौर जारी है। इसी के तहत गुरुवार को दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी के अध्यक्ष एफआई इस्माइली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी की चादर लेकर अजमेर दरगाह पहुंचे। दरगाह में चादर पेश कर देश में अमन चैन शांति और भाईचारा बना रहे इसे लेकर दुआ की गई। चादर पेश करने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा गया। दिल्ली उर्स कमेटी के अध्यक्ष एफआई इस्माइली ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चादर अजमेर दरगाह में पेश की गई है। चादर पेश कर देश में भाईचारा बना रहे इसे लेकर दुआ की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले महीने चुनाव होंगे। दिल्ली में थोड़ा माहौल अलग बना हुआ है। एक काम करने वाली पार्टी है। हम यही दुआ करेंगे कि जिन्होंने दिल्ली में काम किया उन्हें का लोग सपोर्ट करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *