शिमला में नाबालिग से रेप, 4 माह की गर्भवती:पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा, 10वीं की छात्रा; आरोपी गिरफ्तार

शिमला में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। 10वीं की छात्रा ने एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। जिससे वह चार महीने की गर्भवती हो गई। पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं, जिनमें से एक 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। शिकायत के अनुसार, जनवरी 2025 में उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। अस्पताल पहुंची तो परिजनों का पता चला इसके बाद, 11 दिसंबर को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी गर्भवती है और उसे कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) शिमला लाया गया है। इस सूचना के बाद, शिकायतकर्ता 12 दिसंबर को केएनएच शिमला पहुंचे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चिड़गांव निवासी अंकित उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। आरोपी युवक गिरफ्तार पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। चिड़गांव पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 96 तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *