मुंगेली | गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर को लोरमी विखं के लालपुर थाना व मुंगेली विकासखण्ड के सेतगंगा में मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर व एसपी भोजराम पटेल द्वारा कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, पंडाल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, कारकोड, साफ-सफाई, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, आकर्षक लाइटिंग व विद्युत, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, यातायात रूटचार्ट, फायर ब्रिगेड आदि के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी और उसे गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। लालपुर थाना, सेतगंगा व मोतिमपुर अमरटापू धाम में गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर 18 दिसम्बर को मेले का आयोजन किया जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। इस दौरान वहां सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को किसी भी प्रकार असुविधा ना हो।


