उदय वॉल्डॉर्फ इंस्पायर्ड स्कूल ने अपने 11 साल पूरे होने पर सालाना कार्निवल 2025 का आयोजन किया। यह कार्निवल स्कूल के नए जगतपुरा कैंपस में हुआ, जहां जयपुर के अलग-अलग इलाकों से आए 1000 से ज्यादा परिवार और बच्चे शामिल हुए। पूरे दिन स्कूल कैंपस में रंग-बिरंगा माहौल, बच्चों की चहल-पहल और परिवारों की मौजूदगी देखने को मिली। स्कूल की फाउंडर गुरप्रीत कौर ने बताया – इस कार्निवल में बच्चों और पैरेंट्स को साथ में समय बिताने और हाथों से कई एक्टिविटी करने का मौका मिला। आयोजन का मकसद बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन से दूर रहकर कुछ नया सीखने और परिवार के साथ जुड़ने के लिए किया गया। हैंडमेड प्रोडक्ट्स होममेड फूड और गेम्स के स्टॉल कार्निवल में बच्चों के लिए कई हैंड्स-ऑन एक्टिविटीज रखी गईं जिनमें चर्खा चलाना, सिलबट्टे पर मसाले पीसना और चक्की में अनाज पीसने जैसी एक्टिविटीज ने बच्चों को भारतीय ट्रेडिशन से जोड़ा। इसके अलावा माला बनाना, ऑर्गेनिक प्ले डो तैयार करना, आर्ट और मूवमेंट से जुड़ी एक्टिविटीज भी खास रहीं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े स्टूडेंट्स तक सभी के लिए कुछ न कुछ करने को था। स्टूडेंट्स ने अपने हाथों से बने प्रोडक्ट्स, होममेड फूड और गेम्स के स्टॉल लगाए। इन स्टॉल्स पर पैरेंट्स और बच्चों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इस साल कार्निवल की थीम में पैरेंट्स और बच्चों के बीच क्वालिटी टाइम पर फोकस रखा गया। सभी एक्टिविटीज को पैरेंट-बच्चे की जोड़ी के लिए डिजाइन किया गया था, ताकि दोनों साथ मिलकर सीख सकें और एंजॉय कर सकें। पूरे दिन बिना स्क्रीन के साथ रहने का मैसेज साफ नजर आया।


