सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने निशुल्क कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की। यह अभियान पूज्य लाखेनगर पंचायत से प्रारंभ किया गया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि यह कंबल वितरण स्व. कांतादेवी जसवानी, स्व. राजेंद्र रामनानी और स्व. हरिराम सिदारा की स्मृति में किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद बिना कंबल न रहे। बुजुर्गों और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए जा रहे हैं। कंबल मिलने पर बुजुर्गों ने दिल से आशीर्वाद दिया और इस नेक पहल की सराहना की। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ सहित दीपक कृपलानी, लक्ष्मीचंद गुलवानी, बालचंद असरानी, बलराम मंधानी, जय केशवानी, आदर्श कलवानी, विजय शर्मा, हेमंत मेघानी, आकाश बजाज, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी और मोहित जी उपस्थित थे।


