इंस्टाग्राम निवेश फ्रॉड का भंडाफोड़:सोशल मीडिया पर मुनाफे का लालच देकर 11 लाख की ठगी; पुलिस ने उज्जैन से तीन आरोपियों को पकड़

हरियाणा पुलिस ने उज्जैन में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। शनिवार रात चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि इन लोगों ने इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश का लालच देकर करीब 11 लाख रुपये ठग लिए। हरियाणा के सिरसा जिले के सदर डबवाली थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर गोपीराम ने बताया कि ठगी का शिकार पशु चिकित्सक विभाग में काम करने वाला एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हुआ है। आरोपियों ने पहले सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और भरोसा जीतने की कोशिश की। शुरुआत में पीड़ित से छोटे-छोटे निवेश करवाए गए और रेटिंग जैसे आसान काम दिए गए। इससे उसे लगा कि सिस्टम सही है। भरोसा बनते ही आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लगातार बड़ी रकम निवेश करवाई। इसी तरह करीब 10.30 से 11 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने अब तक इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पहले इंदौर से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था, जबकि तीन को उज्जैन से पकड़ा गया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए हरियाणा ले जाया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह साइबर ठगी के लिए बैंक खातों की खरीद-फरोख्त भी करता था। एक-दूसरे से खाते लेकर उन्हीं के जरिए ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता था। पुलिस का कहना है कि गिरोह की कड़ी काफी लंबी है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल किसी तरह की रकम बरामद नहीं हो सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *