लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस में 4 की संपत्ति जब्त:NIA की कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे लखबीर के इशारे पर धमाका, 5 घायल हुए थे

पंजाब के लुधियाना में कोर्ट परिसर में 2021 में हुए बम विस्फोट मामले में एनआईए ने चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एनआईए ने चारों आरोपियों की संपत्ति जब्त कर ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बताया कि 23 दिसंबर 2021 को हुए विस्फोट में आईईडी से बम विस्फोट करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम गगनदीप सिंह था और इस घटना में 6 अन्य लोग घायल हुए थे। मामले की जांच के बाद मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने आरोपी सुरमुख, गांव कोटली खेड़ा की कुल 15 कनाल 19 मरला, आरोपी दिलबाग सिंह बग्गो, गांव चक्क अल्लाह बख्श की कुल 27 कनाल 16 मरला, आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी मलेशिया, गांव मंडी खुर्द की कुल 27 कनाल 1 मरला और गांव बक्खा हरि सिंह की 15 मरला तथा राजनप्रीत सिंह के गांव कोलोवाल अमृतसर की कुल 15 कनाल 18 मरला जमीन जब्त की है। NIA की जांच से पता चला था कि ये धमाका पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल यूथ फेडरेशन (ISYF) के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे के कहने पर किया गया था। ब्लास्ट में ये 6 लोग घायल
ब्लास्ट में घायल लुधियाना के राजकोट गांव की संदीप कौर (31 साल) और जमालपुर की शरणजीत कौर (25 साल) को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस कॉलोनी निवासी मनीष कुमार (32 साल) को CMC लुधियाना में भर्ती कराया गया। कुलदीप सिंह मंड (50 साल) और कृष्ण खन्ना (75 साल) का इलाज DMC लुधियाना में चल रहा है। इसके अलावा एक और आदमी घायल है। बाथरूम से क्षत-विक्षत शव बरामद
धमाका लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में हुआ। इसकी वजह से बाथरूम की दो दीवारें ढह गईं और फर्श टूटकर दूसरी मंजिल पर आ गया था। ब्लास्ट के बाद मौके पर एक क्षत-विक्षत बॉडी मिली। आशंका जताई जा रही थी कि यह शव बम फिट कर रहे शख्स का ही है। इस ब्लास्ट में उसके चेहरे और टांगों के चिथड़े उड़ गए थे। फोरेंसिक टीम ने धड़, टांगों और सिर को इकट्ठा किया था। मृतक के पास ही था एक्सप्लोसिव
उस समय शुरुआती जांच में ही सामने आ गया था जिस व्यक्ति की डेड बॉडी बाथरूम में मिली है, उसी के पास एक्सप्लोसिव था। वह संभवत: बम को IED के जरिये फिट कर रहा था और उसी समय धमाका हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *