MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. भोपाल में ब्राह्मण समाज की पुलिस से झड़प भोपाल में ब्राह्मण समाज ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया। रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका। धक्का-मुक्की के बाद वॉटर कैनन चला। बुजुर्ग, महिलाएं घायल हुईं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और स्थिति शांत की। पढ़ें पूरी खबर 2. रीवा के संजय गांधी अस्पताल की गायनी ओटी में आग
रीवा के संजय गांधी अस्पताल की गायनी ओटी में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। धुएं से दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियातन आसपास के वार्ड खाली कराए गए। पढ़ें पूरी खबर 3. राहगीरों को चाकू मारा, सिर पर शराब की बोतल फोड़ी
सागर के कटरा बाजार से विजय टॉकीज रोड पर शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से लोगों और दुकानदारों पर हमला किया। एक युवक घायल हुआ। दहशत फैलने पर लोगों ने चक्काजाम किया। पुलिस देरी से पहुंची, अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 4. हवलदार को धक्का देकर भागा बदमाश, 24 केस में वॉन्टेड
इंदौर के सदर बाजार में चेकिंग के दौरान 24 मामलों में लिप्त बदमाश ने साथियों संग हेड कॉन्स्टेबल को घेर लिया और धक्का देकर फरार हो गया। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस इसे रूटीन चेकिंग बता रही है। आरोपी शाकाल की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर 5. पिकनिक जा रही स्कूल बस नदी में गिरी, 28 छात्र घायल रविवार सुबह जोहद के पास सगड़ नदी के पुल से स्कूली बस नीचे गिर गई। सांची पिकनिक जा रही बस में 45 बच्चे सवार थे। हादसे में 28 बच्चे घायल हुए। संकरे पुल पर वाहन को रास्ता देने में बस बेकाबू हुई। पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू किया। पढ़ें पूरी खबर 6. राजगढ़ सांसद बोले- देश को वास्तविक स्वतंत्रता 2014 में मिली
राजगढ़ के सारंगपुर में सांसद रोडमल नागर ने 11 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश को असली स्वतंत्रता 2014 में मिली। उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है। पढ़ें पूरी खबर 7. एमपी में शहडोल सबसे ठंडा, भोपाल-इंदौर में 7 डिग्री से कम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी हो रही है, जिससे एमपी में फिलहाल तीन दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है। हालांकि तापमान गिर रहा है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. बिजली कर्मियों ने बचाई कबूतर की जान सीहोर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश की। हाई टेंशन लाइन में पतंग के धागे में फंसे कबूतर को बचाने के लिए सप्लाई बंद कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। समय पर कार्रवाई से बेजुबान की जान बच गई। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. भोपाल में बना दुनिया का सबसे लंबा सैंडविच
भोपाल ने दुनिया के सबसे लंबे सैंडविच का रिकॉर्ड बनाया। IHM भोपाल ने 269.9 फीट लंबा और 8 इंच चौड़ा सैंडविच 7 मिनट 26 सेकंड में तैयार किया। लिम्का बुक की टीम की मौजूदगी में रिकॉर्ड दर्ज हुआ। फाइनल अप्रूवल में कुछ माह लगेंगे। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. तानसेन समारोह में देश के 114 कलाकार देंगे प्रस्तुति
ग्वालियर में 15 दिसंबर से अखिल भारतीय तानसेन समारोह का 101वां संस्करण शुरू होगा। देश-विदेश के 114 ख्यातिप्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे। पद्म सम्मानित संगीतज्ञों की सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि बनने की संभावना है। शहर के 10 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे।


