भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी शुरूआत 8 जनवरी को अराई से हुई। गुरुवार को उपखंड कार्यालय परिसर पीसांगन में हो रहा है। कल यानी 10 जनवरी को उपखंड कार्यालय परिसर नसीराबाद, 11 जनवरी को उपखंड कार्यालय परिसर रूपनगढ़, 12 जनवरी को उपखंड कार्यालय परिसर पुष्कर, 13 जनवरी को उपखंड परिसर किशनगढ़, 15 व 16 जनवरी को उपखंड कार्यालय परिसर अजमेर में भर्ती कैंप आयोजित होंगे। भर्ती कैंप का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। भर्ती कैंप को लेकर दिए निर्देश भर्ती अधिकारी राकेश चौधरी ईश्वर सिंह राठौड़ ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10वीं और 12वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भर्ती कैंप में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7073744937, 9462430971 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ऐतिहासिक धरोहरों पर दी जाएगी नियुक्ति राठौड़ ने बताया कि चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में जैसे जोधपुर एम्स जोधपुर ITI बाड़मेर माइंस जेके सीमेंट निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ किला कुंभलगढ़ किला जेसीबी जयपुर ताज होटल, ताज महल आगरा किला अस्पताल धार्मिक स्थल ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी। सुरक्षा जवान को 13 हजार से 22 हजार व सुरक्षा सुपरवाईजर को 15 हजार से 25 हजार स्नातक पास मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास और मेस सुविधाएं भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अधिकारी राकेश चौधरी से 8000956959 सम्पर्क कर सकते हैं। पढें ये खबर भी… CBSE स्कूलों को 8 फरवरी तक सार्वजनिक करनी होगी वेबसाइट:टीचर्स की जानकारी के साथ अपलोड करेंगे दस्तावेज, नहीं तो कार्रवाई व जुर्माना केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट विकसित करने के साथ ही अनिवार्य रूप से इसे सार्वजनिक करनी होगी। शिक्षकों के विवरण के साथ ही निर्धारित जानकारी और दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


