डिंडौरी में रविवार को प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में भी शिरकत की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मंत्री विजय शाह के बयान और विपक्ष की इस्तीफे की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं यूथ कांग्रेस की ओर से काले झंडे दिखाने के पहले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंत्री बागरी ने कहा कि विजय शाह का बयान अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। विपक्ष (कांग्रेस) द्वारा इस्तीफे की मांग किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष कौन होता है इस्तीफा मांगने वाला। जब उनसे पूछा गया कि क्या संगठन ने उन्हें तलब किया है, तो उन्होंने पत्रकारों से ही जानकारी का स्रोत पूछा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले में पिछले दो वर्षों में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। युकां का काले झंडे दिखाने का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रतिमा बागरी का कॉलेज तिराहे के सामने प्रदर्शन करने हुए काले झंडे दिखाने पहुंचे। इसके पहले ही सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। युकां का कहना है कि जनता की बात प्रभारी मंत्री तक ना पहुंच पाए इसलिए पुलिस ने कार्रवाई की है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन पाठक की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष जीतू शिवराज ठाकुर, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पूर्व नौशाद मलिक, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विक्की खान, कांग्रेस कार्यकर्ता वैभव परस्ते को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बैगा क्षेत्र में 32 नई आंगनवाड़ियां स्थापित की गई हैं। 902 परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं और 31 नई सड़कें स्वीकृत हुई हैं। 4082 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। नरिया सांदीपनी विद्यालय में 50-50 सीटों वाले बालक और बालिका छात्रावासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल जीवन मिशन योजना के तहत 185 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिससे 23,247 नल कनेक्शनों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वर्ष 2024-2025 में 47 लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।


