भिलाई में सड़क हादसे में युवक की मौत:एक दिन पहले छावनी चौक पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मारी थी ठोकर, इलाज के दौरान मौत, दूसरा गंभीर

भिलाई के छावनी चौक पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी चौक के पास बाइक से जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना के बाद दोनों युवकों को खून से लथपथ हालत में सुपेला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक युवक सक्ष्म साहू (30 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक अंकित सिंह (25 वर्ष) की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *