उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी में रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणो और रेत कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों में विवाद बुधवार का बताया जा रहा है। अमरपुर चौकी के नजदीक स्वीकृत रेत खदान सलैया से रेत का उत्खनन हो रहा है। ग्रामीणों ने रेत कर्मचारियों पर अवैध उत्खनन का आरोप लगाया। धान खरीदी केंद्र पड़वार के पास देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी अमरपुर सत्यदेव यादव ने बताया कि विवाद में रेत कर्मचारी विष्णु कोल और जितेंद्र गुर्जर घायल हो गए हैं। शिकायत पर विनय सिंह सुखदास ,भीम जायसवाल सुख दास, भूरा जायसवाल सुखदास और सुनील जायसवाल बचाहा सहित 15 अन्य ग्रामीण दर्ज किया गया है। ग्रामीणों की तरफ से अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिली है। कि ग्रामीण जिला चिकित्सालय चले गए थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।


