मोगा पहुंचे समाजसेवी एसपी ओबरॉय:जॉर्जिया हादसे के पीड़ित परिवारों को पेंशन दी, मृतक की बहन के नाम एफडी करवाई

जॉर्जिया में दम घुटने के कारण पिछले दिनों 12 लोगों की मौत हो गई थी। इन परिवारों की मदद करने के लिए सरबत का भला ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एसपी सिंह ओबेरॉय ने परिवारों से मुलाकात की गई। वहीं इन परिवारों को लाइफ टाइम के लिए पेंशन देने का काम भी शुरू किया गया। मानसा जिले के गांव झंडा कला की मनजिंदर कौर और खोखर खुर्द के हरविंदर सिंह की जॉर्जिया में गैस चढ़ने के कारण मौत हो गई थी। एसपी सिंह ओबेरॉय द्वारा परिवारों से मुलाकात की गई। वहीं मनजिंदर कौर के परिवार को हर महीने 7500 रुपए पेंशन देने कि ट्रस्ट द्वारा योजना शुरू की गई। वहीं हरविंदर सिंह के परिवार को 5000 रुपए हर महीने देने की योजना लाइफटाइम के लिए शुरू की। वहीं हरविंदर सिंह की बहन के नाम 20 हजार रुपए की एफडी की गई और उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी पीड़ित परिवारों की उनके ट्रस्ट द्वारा पेंशन की स्कीम शुरू की गई है। हलका विधायक गुरप्रीत सिंह बना बाली द्वारा ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर एचपी सिंह ओबरॉय का धन्यवाद किया गया और उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की पंजाब सरकार द्वारा भी हर प्रकार की मदद की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *