मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम मुइयानाला के पास खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब जबलपुर की ओर जा रही कार सड़क निर्माण कार्य के कारण सामने से आ रहे ट्रैफिक को रास्ता देने के लिए एक ट्रक के पीछे खड़ी थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में दौलतराम यादव और गोवर्धन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक बलराम पटेल को मामूली चोट आई है। इस दोतरफा टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों दौलतराम यादव और गोवर्धन यादव को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डंपर और ड्राइवर हिरासत में बीजाडांडी थाना प्रभारी प्रदीप पांडे ने बताया कि डंपर और ड्राइवर पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार…


