म्याना, पगारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की शुरुआत:म्याना पर इंटरसिटी, पगारा में भोपाल जोधपुर रुकेगी; केंद्रीय मंत्री करेंगे स्टॉपेज का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को गुना पहुंचेंगे। वे यहां म्याना और पगारा में ट्रेनों के स्टॉपेज का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद अगले दिन सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन ने आज तैयारियों को लेकर जायजा लिया। जिले के म्याना एवं पगारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के नए स्टॉपेज की शुरुआत को लेकर कलेक्टर किशोर कन्याल ने दोनों रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन भी उपस्थिति रहे। इन नए स्टॉपेज का शुभारंभ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। बता दें कि म्याना रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू होने जा रहा है। वहीं पगारा रेलवे स्टेशन पर भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू होगा। इन्हीं दोनों का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय मंत्री पहुंच रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर किशोर कन्याल ने कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच एवं आगंतुक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन तथा अन्य ट्रेनों की समय-सारिणी से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान यात्रियों एवं आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *