उदयपुर | सरगुजा जिले के उदयपुर में श्याम दीवाने उदयपुर की ओर से तृतीय वर्ष श्री श्याम गुणगान की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा उदयपुर शिव मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्याम बाबा की भक्ति करते नजर आए। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह भक्तों ने श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की। लोग ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान डीजे साउंड में बाबा श्याम के गीतों पर भक्त झूमते हुए नजर आए। सैला नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बाबा की आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्याम बाबा को 56 भोग लगाया गया। उदयपुर में खाटू श्याम बाबा के गुणगान कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि राजस्थान के सीकर में विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर स्थित है। यहां श्याम बाबा के दर्शन के लिए देश विदेश से भक्त 12 महीने आते हैं, बाबा की आरती और दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है।


