पत्नी ने डांटा,तो 200-फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति…VIDEO:बोला-पत्नी को बुलाओ, कूदने को धमकी दी, एक-घंटे तक चला ड्रामा, पुलिस ने समझाया फिर उतरा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में एक युवक गुस्से में आकर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर के ऊपर से युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा- “मेरी पत्नी को बुलाओ।” इस दौरान वह कूदने की धमकी दे रहा था। युवक की इस हरकत को इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी और पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने के लिए समझाती रही। युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चला। यह घटना रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव की है। खबर पढ़ने से पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए क्या पूरा मामला जानकारी के अनुसार, युवक का नाम करण चौहान (26 साल) है और वह रावणभांटा गांव का रहने वाला है। रविवार दोपहर करण शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज होकर वह घर से निकल गया। गांव में लगे करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की जमा हुई भीड़ युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना रजगामार चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी भी पहुंची इस बात की जानकारी जब युवक की पत्नी को दी गई तो वो भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पत्नी करण को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था। वह टॉवर पर इधर-उधर टहलता रहा और जोर-जोर से चिल्लाता रहा। इस दौरान युवक कूदने की धमकी भी देता रहा। युवक का यह पूरा ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। युवक की धमकियों से वहां मौजूद लोग काफी डरे हुए थे। पुलिस ने भी धैर्य से काम लेते हुए युवक को समझाया और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए कहा। काफी समझाइश के बाद युवक मान गया और धीरे-धीरे टॉवर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस मामले में रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी के डांटने पर गुस्से में आकर टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस ने युवक को समझाइश दी और सुरक्षित नीचे उतरने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। ………………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें युवक बोला- मेरे साथ सेक्स करो…नहीं तो उठवा लूंगा:लेडीज टेलर से की अश्लील बातें, अलग-अलग नंबरों से परेशान किया, पति को मारने की धमकी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादीशुदा युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड कर दी। जब महिला ने मना किया तो उसने गाली-गलौज की। युवक ने लेडीज टेलर को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसे उठवा लेगा। युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लेडीज टेलर के घर गया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *