सेंट्रल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राम इकबाल हॉल में टीचर्स के लिए “स्टोरीटेलिंग टुडे पेडागॉजी’ विषय पर एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप सीबीएसई की गाइडलाइंस के तहत आयोजित हुई, जिसका मार्गदर्शन मैनेजिंग डायरेक्टर कम प्रिंसिपल डॉ. मृदुला भारद्वाज और मैडम शाभी भारद्वाज ने किया। सीबीएसई से संबद्ध विभिन्न स्कूलों के टीचर्स और सेंट्रल कॉन्वेंट के टीचर्स सहित 40 से अधिक शिक्षकों ने इसमें भाग लिया।


