अमृतसर| रविवार को श्री सनातन धर्म पंजाब महाबीर दल और श्री सनातन महासभा की ओर से हनुमान मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में सेवा दल के राष्ट्रीय प्रधान महंत स्वरूप बिहारी शरण मुख्य रूप से शामिल हुए। सम्मान समारोह में प्रयागराज महाकुंभ दौरान सेवा निभाने वाले पंजाब के सेवादारों को सर्टिफिकेट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महासचिव जनक राज बावा, जिला प्रधान नरेश कुमार चड्ढा, जिला कार्यवाहक प्रधान पवन कुमार, सचिव अशोक कुमार, चंद्र मोहन घई, सनातन धर्म सभा प्रधान मुकेश नंदा, इंद्रजीत मन्हास समेत सेवादल के कई सदस्य मौजूद रहे।


