अमदाबाद(कटिहार)|थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बहरसाल गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में दादा और उसकी दो वर्षीय पोती की डूबकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों टीन की छोटी नाव से पोखर पार कर खेत जा रहे थे। मृतकों की पहचान 49 वर्षीय अशोक मंडल और उनकी दो वर्षीय पोती रुचिता मंडल के रूप में की गई है।


