जगजीवन नगर में केंद्रीय अस्पताल गेटके पास पानी लीकेज से रोड क्षतिग्रस्त

है। अफसर पानी की बर्बादी देख कर भी अनदेखा कर निकल जाते है। लोगों ने अधिकारियों से इस आेर ध्यान देने का अनुरोध किया है। – जगजीवन नगर निवासी ब्रह्मदेव मोदी की रिपोर्ट। धनबाद| शहर के जगजीवन नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल जाने वाली सड़क पर स्थित मुख्य गेट के पास दो माह से सप्लाई पानी बह रहा है। पेयजल व स्वच्छता विभाग की जलापूर्ति पाइप में लीकेज हो गया है। सुबह में दो घंटे तक दो से तीन हजार गैलन पानी बह कर बर्बाद हो रहा है। आलम यह है कि जब तक पानी सप्लाई होता है, तब तक बर्बादी होती रहती है। इससे मुख्य गेट के पास की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। इसकी शिकायत भी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से की गई, लेकिन अभी तक इस लीकेज को ठीक करने का प्रयास नहीं किया गया। जगजीवन नगर में बीसीसीएल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी आना-जाना होता

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *