धनबाद| एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की एक खाली सीट पर स्पेशल राउंड के तहत नामांकन होगा। जेसीईसीईबी की ओर से जल्द तिथि घोिषत की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में इस सत्र में दो स्टूडेंट्स फर्जी नामांकन के तहत पकड़े गए थे। इसके बाद दोनों के नामांकन रद्द होने पर सीटें खाली थी। छात्रा सुचारिता दत्ता पर एफआइआर के बाद खाली सीट को नए स्टूडेंट्स से भरा गया। अब फर्जी नामांकन कराने वाले उत्तर प्रदेश के छात्र शुभम मिश्रा के खिलाफ एफआईआर के बाद एक सीट खाली है।


