पाली | श्री ऋत्मानंद गुरुकुल विज्ञान आश्रम न्यास, आर्य समाज और आर्य वीर दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आर्य समाज मंदिर भवन, पानी दरवाजा में साप्ताहिक यज्ञ व शांति पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान मगराज आर्य ने ईश्वर स्तुति भजन प्रस्तुत किया। हाल ही में हुए अभिभाषक मंडल चुनाव में संस्था के विधिक सलाहकार एवं आर्य वीर कुन्दन चौहान के सह सचिव पद पर निर्वाचित होने पर समिति की ओर से उनका बहुमान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ संरक्षक शिवराम प्रजापत, आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, आर्य वीर दल अध्यक्ष व पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता दिलीप परिहार, आर्य समाज के प्रधान मगराज आर्य, मंत्री विजय राज आर्य, उपाध्यक्ष देवेंद्र मेवाड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


