डिस्ट्रिक्ट क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल : पहले दिन हुए बैडमिंटन व टेनिस स्पर्धा के मैच

भास्कर संवाददाता| पाली डिस्ट्रिक्ट क्लब में रविवार को खेलों का महाकुंभ (स्पोर्ट्स कार्निवल) शुरू हुआ। क्लब सचिव पुनीत मूथा व डायरेक्टर ऋषि बोहरा, ऋषभ, लवकेश कोठारी ने विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू की। 15 दिन तक चलने वाले इवेंट में क्लब के सदस्य और उनके परिवार के लिए खेल प्रतियोगिता होगी। खेल प्रभारी राजेश पाटनेचा ने बताया कि पहले दिन बैडमिंटन और टेनिस की प्रतियोगिता हुई। वॉलीबॉल की टीम स्पर्धा के मैच 16 दिसंबर से शुरू होंगे। इसके बाद ही 17 को पहली बार महिला प्रतियोगिता के लिए ऑक्शन होगा। टेनिस खेल: लीग मुकाबले में संदीप और वैभव जीते : टेनिस खेल प्रभारी संयोजक ऋषभ तलेसरा व संदीप मेहता ने बताया कि पहले दिन प्रतियोगिता के 5 मुकाबले हुए। लीग मुकाबले में टीम हिमांक मेहता के खिलाड़ी संदीप मेहता और वैभव संचेती ने सुरेंद्र पारख और गौतम भंसाली को हराया। टीम शेरसिंह के प्रवीण मूथा और सद्दकिन की जोड़ी ने हिमांक मेहता और गीतांक मेहता को हराया। टीम शेरसिंह के मनोज लोढ़ा और सदाकिन ने चंद्रवीर सिंह और हिमांक मेहता की जोडी को हराया। बैडमिंटन संयोजक विवेक मेहता और प्रमोद मूथा ने पहले दिन पांच टीमों के बीच मुकाबला करवाया। जिसमें सौरभ चोधरी की टीम अपने मुकाबले जीत दर्ज की। 16 अंक के साथ बढ़त बनाई। वहीं नरेंद्र गोलछा की टीम 13 अंक के दूसरे स्थान और तीसरे स्थान पर चिराग मूथा की टीम 5 अकं के साथ रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *