युवा महोत्सव का क्रेज कम, पंजीयन शुरू, 500 फॉर्म भी पूरे नहीं हो सके

पाली | राजस्थान की संस्कृति व परंपराओं से रूबरू करवाने युवाओं के लिए युवा महोत्सव का आयोजन इसी माह या जनवरी की शुरुआत में हो सकता है। इसे लेकर 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं का राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। अभी 500 आवेदन पूरे नहीं हुए हैं। शिक्षा विभाग इनके आवेदन बढ़ाने की तरफ जोर दे रही है। युवाओं के जिम्मे पर राजस्थान की लुप्त कलाओं को वापस जिंदा करने की जिम्मेदारी होगी। खास बात यह कि जिला, संभाग व राज्य स्तर पर इन युवा महोत्सव होगा। युवा महोत्सव में फड, रावण हत्था, अलगोजा, माण्डणा, लंगा, कठपुतली, खडताल, मोरचंग और भंपग प्रतियोगिताएं होगी। इनमें जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *