बेटे की शादी के मंडप में पिता को हार्ट अटैक:आगर-मालवा में बैलगाड़ी से पहुंचा दूल्हा, 4 दुल्हनों को हेलिकॉप्टर में घुमाया

आगर मालवा की नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में रविवार को 551 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इसमें दो लाख से अधिक लोग पहुंचे। सुबह से ही शहर में वाहनों का लगातार प्रवेश जारी रहा। गायत्री परिवार के 551 से अधिक पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराए। आयोजन के दौरान दुखद घटना भी सामने आई। तनोड़िया निवासी एक दूल्हे के पिता महेश कादरा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। व्यवस्थाओं के लिए लगभग 5 हजार स्वयंसेवक तैनात थे। उन्होंने अतिथियों के मार्गदर्शन, विवाह मंडप और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, भारी भीड़ के कारण कुछ स्थानों पर भोजन व्यवस्था को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी भीड़ के चलते करीब 5 हजार वाहनों के शहर में पहुंचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बनी। हालांकि यातायात पुलिस ने मुस्तैदी से व्यवस्था संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पारंपरिक माहौल देखने को मिला
सम्मेलन में एक दूल्हा बैलगाड़ी में सवार होकर अपने मित्रों और परिजन के साथ विवाह स्थल पर पहुंचा, जिसने पारंपरिक माहौल को जीवंत कर दिया। इसके अतिरिक्त एक दिव्यांग सहित 4 जोड़ों को हेलिकॉप्टर से पूरी विधानसभा का भ्रमण कराया गया, जिसे एक विशेष पहल के रूप में सराहा गया। देखिए सामूहिक विवाह की तस्वीरें सीएम, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी आशीर्वाद दिया
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट और पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देह दान, नेत्र दान, अंग दान, रक्त दान और अन्य सभी दानों से बड़ा कन्या दान होता है।
………………………… यह खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में दुल्हन ने फेरों से पहले तोड़ी शादी:दिव्यांग बताकर लौटाई बारात ग्वालियर में धूमधाम से पहुंची एक बारात को उस वक्त खाली हाथ लौटना पड़ा जब दुल्हन और उसके पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पैरों से दिव्यांग बताकर बारात को लौटा दिया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के बेलदारपुरा की है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *