ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल:धौलपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

धौलपुर जिले की ब्रज बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने हिंडौन में हुए ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। हिंडौन में हुए तीन दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में धौलपुर के खिलाड़ी देव जायसवाल और धर्म सिंह ने डबल्स के मैच में गोल्ड मेडल हासिल किया है। ब्रज बैडमिंटन अकादमी के संचालक श्यामू ने बताया कि हिंडौन में तीन दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें धौलपुर के अलावा करौली, जयपुर सहित अलग-अलग जिलों की 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में धौलपुर के खिलाड़ी देव जायसवाल और धर्म सिंह ने डबल्स का फाइनल मुकाबला खेला। जिसमें उन्होंने करौली के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में धौलपुर के खिलाड़ी देव जायसवाल को सिंगल्स में हिंडौन के खिलाड़ी ने हरा दिया। जिसमें खिलाड़ी देव जायसवाल को सिल्वर मेडल मिला है। हिंडौन में डबल्स में गोल्ड और सिंगल्स में सिल्वर मेडल लाने के बाद धौलपुर के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्रज अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *