मुरैना | मप्र मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब राष्ट्रीय एवं उत्सव अवकाश के दिन ड्यूटी करने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस फैसले से मुरैना जिले के लगभग 1000 आउटसोर्स कर्मी लाभान्वित होंगे। मप्र संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के जिला अध्यक्ष शशि शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक आउटसोर्स कर्मियों से राष्ट्रीय एवं उत्सव अवकाश के दिनों में भी कार्य लिया जाता था। लेकिन इसके बदले उन्हें कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं दिया जाता था। यह मांग संगठन द्वारा उठाई जा रही थी।


