डिवाइडर में कट लगा किसानों को जाने के लिए दिया रास्ता

मथुरी | ग्राम करमदी फोरलेन बायपास रोड पर डिवाइडर में कट लगाने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को चक्काजाम किया था। इसके बाद तहसील और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की थी। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया है कि किसानों की मांग के अनुसार कट लगा दिया जाए। इस पर डिवाइडर तोड़कर खेतों में जाने के लिए कट लगाकर रास्ता बना दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *