इंदौर के स्टूडेंट की लेडी कॉन्स्टेबल के चाचा से बातचीत:सुसाइड से पहले कहा- गाड़ी मैंने दिलाई, बात दूसरे से करती है; दो पुलिसवालों पर भी आरोप

इंदौर में लेडी कॉन्स्टेबल के प्यार में सुसाइड करने वाले बीएड स्टूडेंट के मोबाइल से कई राज खुले हैं। मोबाइल से मिली एक कॉल रिकॉर्डिंग में प्रदीप रावत कह रहा है कि ‘यह (प्रेमिका लेडी कॉन्स्टेबल) नौकरी के पीछे कितने काले कारनामे कर रही है। आपको नहीं मालूम। मैंने इसे गाड़ी दिलाई। इसके कमरे में एक लड़का रुका था। मैं झूठ बोल रहा हूं तो आपकी बेटी से पूछ लो। उसकी इज्जत समझता हूं, इसलिए बोलना नहीं चाहता था।’ अन्नपूर्णा इलाके में गुरुनानक कॉलोनी में रहने वाले छात्र प्रदीप रावत ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दी थी। उसने 5 पेज का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें लेडी कॉन्स्टेबल खुशबू (बदला हुआ नाम) और दो पुलिसकर्मियों अनुराग और राम दांगी पर आरोप लगाए। चाचा से बोला-अपनी बेटी से पूछो गलती किसकी है
परिवार के पास कुछ ऑडियो रिकार्डिंग मिली है। इसमें प्रदीप ने खुशबू के चाचा को समझाइश दी थी। उनके बीच 10 मिनट से ज्यादा बात हुई। इस दौरान उसने अनुराग से भी खुशबू के साथ रिश्ते को लेकर खुलासे किए थे। उसने बातचीत में कहा- आप अपनी बेटी से पूछ लो गलती किसकी है। किस मुद्दे पर मैं आपसे बात कर रहा हूं। मैं पहले भी बात कर सकता था, लेकिन आप लोगों की इज्जत करता हूं, इसलिए चुप रहा। लेकिन अब इसने मजबूर कर दिया है तो आपसे बात करनी पड़ रही है। भले आप लोग मेरे नाम से रिपोर्ट लिखवा दो। मैं इसे कब से समझा रहा हूं, लेकिन यह समझ नहीं रही। मैंने इससे कहा है कि घर वालों की इज्जत है, इसका कहना है पहली बहन ने भागकर शादी की, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी। लेकिन अब ये भी ऐसी ही हरकतें कर रही है। नौकरी के पीछे कितने काले कारनामे कर रही है, मैं झूठ बोल रहा हूं तो आपकी बेटी से पूछ लो। प्रदीप ने कहा था- चाहे तो यह मुझे छोड़ दे
प्रदीप ने चाचा से कहा था- आपको भरोसा नहीं हो रहा हो तो मैं इसे अंजड़ (बड़वानी) लेकर आता हूं। वहीं आपकी बात करा दूंगा। काका इसे नौकरी के बदले सैलरी मिल रही है, तो भी उस लड़के से बात क्यों कर रही है। चाहे तो यह मुझे छोड़ दे, लेकिन मेरी पीठ पीछे ऐसा काम न करे, जिससे मैं या वह या परिवार परेशान हो। इससे पूछ लो क्या डिसाइड करना है। यह नौकरी करती है तो भी मैं इस पर विश्वास करता हूं। इसने कहा है कि ऐसा नहीं करूंगी फिर भी इसकी हरकतें बंद नहीं हो रहीं। अगर इसे मेरे साथ नहीं रहना तो दूर हो जाए। लड़का इसके रूम पर आकर रुक गया। मैं सबूत दे सकता हूं। मैं ढिंढोरा नहीं पीटना चाहता, लेकिन इसे समझना नहीं है। प्रदीप ने अनुराग को भी दी थी समझाइश
प्रदीप के मोबाइल में दो और रिकार्डिंग मिली हैं, जिसमें उसने अनुराग को भी समझाया है। प्रदीप ने अनुराग से कहा कि अगर तुम दूर नहीं होते तो ठीक नहीं होगा। अगर शादी करना है तो मैं इससे दूर हो जाता हूं। तुम फोन और मैसेज पर अब भी बात करते हो, मुझे सब पता है। तब अनुराग ने अपना नंबर ब्लॉक करने की बात कही। कहा हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है, जैसा वह समझ रहा है। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लेडी कॉन्स्टेबल के प्यार में बीएड स्टूडेंट का सुसाइड इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में किराए से रहने वाले बीएड छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुनानक कॉलोनी के मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला। प्रदीप रावत (27) मूल रूप से धार के बांक टांडा का रहने वाला था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह यहां जॉब के साथ बीएड की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *