राष्ट्रीय टेनिस स्पर्धा में रावत व यादव का चयन

बड़वानी | राष्ट्रीय सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता में शहर के रोहित रावत व मुकुंद यादव का चयन हुआ। कोच रोहित रावत ने बताया राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता के लिए पिछले दिनों मप्र टीम का चयन भोपाल में हुआ। जिसमें रावत और यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मप्र की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। दोनों खिलाड़ी पिछले 26-27 सालों से ऑल इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेते आ रहे हैं। उन्होंने कई स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 22 दिसंबर तक गांधीनगर गुजरात में होगी। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त जेएस डामोर, प्राचार्य करुणा बेस व स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *