फाजिल्का की पॉश कॉलोनी फ्रेंड्स एन्क्लेव में पड़ोसियों में हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने के लिए पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोगों को जाति सूचक गाली देने के आरोप में कॉलोनी के दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है l एसएचओ शिमला रानी ने बताया कि अशोक कुमार द्वारा पुलिस को बयान दर्ज करवाए गए कि वह बाल्मिक समाज से संबंध रखते है और वाल्मीकि धर्म समाज फाजिल्का के अध्यक्ष है l 4 जनवरी को फाजिल्का फ्रेंड्स कॉलोनी में पड़ोसियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया l दोनों पक्षों में झगड़ा सुलझाने के लिए एक पक्ष ने उन्हें राजीनामा के लिए बुलाई पंचायत में बुलाया l इस दौरान वह अपने साथी फतेहचंद के साथ मौके पर पहुंचे l इस मामले में वह दूसरे पक्ष से बात कर रहे थे कि उक्त लोगों ने उन्हें जातिसूचक गालियां और भला बुरा कहा l पुलिस को दी गई शिकायत में अशोक कुमार का कहना है कि इससे उनके समाज के लोगों में बहुत ठेस पहुंची है l जिसके बाद उनके द्वारा मौके पर फोन कर अपने समाज के लोगों को बुलाया गया l


