भास्कर संवाददाता | टोंक जिले में रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाने से दिन के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। रात के तापमान में भी मामूली गिरावट हुई लेकिन पिछले पांच दिनों से साफ मौसम पर आंशिक बादलों के कारण असर पड़ा। दिनभर बादल छाए रहे तथा कुछ जगह धुंध भी रही। हालांकि इसका असर एक्यूआई लेवल पर नहीं पड़ा। जिले में शनिवार को एक्यूआई लेवल 202 था, जो घटकर 195 तक पहुंचा। हालांकि पिछले कई दिनों से जिले की हवाओं की शुद्धता में इजाफा हुआ है जबकि इससे पूर्व जिले की वायु गुणवत्ता सूचकांक पुअर स्थिति में था। भास्कर न्यूज़ लेकिन अब मध्यम स्थिति में है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 27 एवं न्यूनतम 11 डिग्री सेल्यिसय के आसपास रहा। जबकि रविवार को इसमें एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।


