टोंक| शहर की सरस्वती विद्या निकेतन शिक्षा समिति को नेशनल सेव तक हुम्यूनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये संस्थान इंजीनियर रानू तिवाड़ी के नेतृत्व में समाज सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं मानवता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसको ये सम्मान पंजाब के बठिंडा में हेल्प फोर नीड फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान बठिंडा के विधायक जगरुप सिंह गिल ने दिया। रानू तिवारी ने कहा कि यह पुरस्कार पूरी टीम और समाज के सहयोग का परिणाम है तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा व जिम्मेदारी के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।


