मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले में 12 मौतें; राहुल बोले- मोहन भागवत को सत्ता चाहिए; UP भाजपा अध्यक्ष बनते ही योगी के पैर छुए

नमस्कार, कल की बड़ी खबर ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले से जुड़ी रही। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए पंकज चौधरी को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला, 12 लोगों की मौत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला हुआ। दो हमलावरों की फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई। एक हमलावर मारा गया, वहां दूसरे को पकड़ लिया गया। इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने एक रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना को आतंकवादी हमला घोषित किया गया है। हमलावर 24 साल का था: एक हमलावर की पहचान नावीद अकरम के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी नौकरी छिन गई थी। फिलहाल वह जिंदा है नहीं, यह जानकारी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 2. राहुल बोले- मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म, क्योंकि उनकी वोट चोरी पकड़ी गई दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने कहा कि PM मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं, क्योंकि उनकी वोट चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने आगे कहा कि हर धर्म की विचारधारा कहती है कि सत्य जरुरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य नहीं सत्ता जरुरी है। राहुल के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप: कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह और विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इनको याद रखना चाहिए कि ये देश के इलेक्शन कमिश्नर हैं, नरेंद्र मोदी के नहीं। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रियंका बोलीं- सारी मीडिया अंबानी-अडाणी की है: प्रियंका ने कहा कि आज न्यायालय पर दबाव है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा वालों ने हमारा वंदे मातरम् भी चोरी कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… 3. पंकज चौधरी बोले- झुकता नहीं, लड़ता हूं, यूपी BJP अध्यक्ष बनते ही योगी के पैर छुए यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी रविवार को निर्विरोध चुन लिए गए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शंखनाद के बीच उनके नाम का ऐलान किया। निर्वाचित होते ही निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी योगी के बगल की कुर्सी से उठे। फिर पंकज चौधरी, भूपेंद्र चौधरी की कुर्सी पर बैठ गए। पंकज चौधरी ने बतौर यूपी अध्यक्ष पहला भाषण दिया। कहा- मैं रूल नहीं, रोल अदा करने में विश्वास करता हूं। मेरे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। मैं आपके लिए जिऊंगा। मेरे काम करने के चार सूत्र संगठन, संपर्क, संवाद और समन्वय हैं। कार्यकर्ता मेरे लिए सबसे ऊपर हैं। आपके लिए मैं लडूंगा। आपकी बात सुनूंगा। समस्या का हल भी निकालूंगा। पंकज चौधरी ने योगी के पैर छुए: यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम योगी के पैर भी छुए। मंच पर 7 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे। पंकज चौधरी ने कहा- मैं गलत के सामने हार नहीं मानता। इसी जिद की वजह से राजनीति में आया। अब सामने और बड़ी चुनौती है। राजनीति में कार्यालय, कोष, कार्यक्रम और कार्यकर्ता सबसे अहम होते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने, बिहार सरकार में मंत्री हैं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह फैसला पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड ने लिया। वे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जेपी नड्डा 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उनका कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो गया, जिसके बाद वे एक्सटेंशन पर थे। नबीन की उम्र 45 साल है: वे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी नितिन नवीन दिग्गज बीजेपी नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। वह बिहार की बांकीपुर से लगातार 5वीं बार विधायक बने हैं। PM मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई। पढ़ें पूरी खबर… 5. लश्कर आतंकी रउफ बोला- पाकिस्तान ने भारत को सबक सिखाया, जल्द दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। उसने कहा कि हम दिल्ली को जीतकर उसे दुल्हन बनाएंगे। ये होकर रहेगा। हिंदुस्तान में गजवा-ए-हिंद होकर रहेगा। हम एक दिन ये निजाम बदल देंगे और इस मुल्क में शरिया की हुकूमत लेकर आएंगे। आतंकी ने जीत का दावा किया: रऊफ ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जीत का दावा किया। उसने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को ऐसा सबक सिखाया कि 50 साल तक हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा। रऊफ, लश्कर सरगना हाफिज सईद का करीबी है। उस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है।पढ़ें पूरी खबर… 6. दिल्ली-NCR में आउटडोर गेम्स पर रोक, AQI 497 पर पहुंचा; डॉक्टर बोले- बाहर कम निकलें दिल्ली-NCR में AQI 497 पहुंचने पर आउटडोर गेम्स पर रोक लगा दी गई है। कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के मुख्य सचिवों को लिखा कि कुछ स्कूल बाहर खेलकूद करा रहे हैं, जो 19 नवंबर के सुप्रीम कोर्ट आदेश का उल्लंघन है। डॉक्टरों ने भी बाहर कम निकलने और हल्के मास्क पहनने की सलाह दी है। केंद्र बोला- इस साल AQI 450 से पार नहीं गया: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 11 दिसंबर को कहा कि 2018 में दिल्ली का औसत AQI 213 था, जो घटकर 187 हो गया है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में एक भी दिन AQI 450 तक नहीं पहुंचा और सरकार इसे नियंत्रित करने में सफल रही है। हालांकि, विपक्ष ने उनके दावे को झूठा बताया। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… इंदौर में शादी पर फोड़े ₹70 लाख के पटाखे इंदौर में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की शादी में 70 लाख रुपए की आतिशबाजी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस साल की इंदौर की सबसे बड़ी शादियों में यह इवेंट गिना जा रहा है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *