6 साल की मासूम से रेप का प्रयास:50 साल के मजदूर ने शरीर पर काटा, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

जैसलमेर शहर में गुरुवार को हुई एक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। शहर में 50 साल के एक बुजुर्ग मजदूर ने 6 साल की बच्ची के होंठो और प्राइवेट पार्ट को काट लिया। बच्ची के चिल्लाने पर बुजुर्ग फरार हो गया। लोगों ने उसे ढूंढकर उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला थाना पुलिस 6 साल की बच्ची का जवाहिर हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाने को ले गए। वहीं पुलिस रेप का प्रयास करने वाले बुजुर्ग को थाने लाई और उससे पूछताछ शुरू की। बच्ची के चिल्लाने पर परिजनों ने बच्ची को संभाला गौरतलब है कि जैसलमेर शहर स्थित एक मोहल्ले में मकान का काम चल रहा है। उस मकान पर एक 50 साल का मजदूर मजदूरी कर रहा था। उसने पड़ोस ही खेल रही एक 6 साल कि मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और निर्माणाधीन मकान की छत पर ले गया। वहां उसने बच्ची के होंठो और प्राइवेट पार्ट पर काटा। बच्ची जोर से चिल्लाई। बच्ची के चिल्लाने पर मजदूर मौके से भाग गया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उससे पूछा। बच्ची ने सारा घटनाक्रम मां को बताया। गुस्साए लोगों ने मजदूर को ढूंढना शुरू किया। आखिरकार ठेकेदार को सूचना देकर मजदूर को पकड़ कर लाया गया। वहां लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जैसे ही मौके पर आई लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला थाना पुलिस बच्ची को लेकर जवाहिर हॉस्पिटल पहुंची और मेडिकल बोर्ड से उसका मेडिकल करवाएगी। फिलहाल बच्ची के परिजन महिला थाना पुलिस में इसकी शिकायत दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *