कालिका पेट्रोलिंग यूनिट टीम ने पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की बालिकाओं को राजकोप सिटिजन एप की जानकारी दी। बालिकाओं और महिला स्टाफ को एप डाउनलोड करवाकर एप की उपयोगिता बताई। प्रिंसिपल हीरा खत्री और व्यवस्था प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत बालिकाओं को विशेषज्ञों से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दिलाई जाती है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा गठित कालिका पेट्रोलिंग महिला पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं और महिला स्टाफ को संकटकालीन परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित करने के लिए राजकोट सिटिजन एप से मदद लेने की जानकारी विस्तार से दी। फोटो वीडियो बनाकर शेयर करने की जानकारी भी दी। महिला कॉन्स्टेबल इंदिरा, रुक्मणी, नौरंगी, बसंती ने बालिकाओं को एप के साथ ही अन्य उपयोगी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में डिप्टी प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह आढ़ा, अनीता चौहान, वर्षा त्रिवेदी, प्रतिभा आर्य, लता किरण बंसल, रीना कोटेसा, शर्मिला डाबी, ममता कोठारी, चन्द्र किरण सिरवी और स्कूल की बालिकाएं मौजूद रहीं।


