सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में SFI का प्रदर्शन:बोले- प्रोफेशनल कोर्स के नाम पर डबल फीस वसूल रहे, आंदोलन की चेतावनी दी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी (सीकर) में फीस बढ़ोतरी के विरोध में एसएफआई ने धरना दिया और विरोध-प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक के बाहर जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कोर्स की फीस कम करने की अपील छात्र नेता दिनेश चौधरी ने बताया- यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा प्रोफेशनल कोर्स के नाम पर एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए, एलएलएम व एमएससी बायोटेक की फीस में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यूनिवर्सिटी में गरीब, मजदूर व किसानों के बच्चे पढ़ते हैं जो भारी भरकम फीस देने में असमर्थ है। इसलिए इन कोर्सेस की फीस कम की जाए। चौधरी ने बताया- इससे पहले यूनिवर्सिटी की ओर से यूजी-पीजी की फीस 200% बढ़ाई गई थी। जिससे स्टूडेंट्स में आक्रोश था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फीस बढ़ाकर स्टूडेंट्स को ठगने का काम शुरू कर दिया है। यूजी-पीजी की फीस कम करने के लिए एसएफआई ने 1 साल तक लगातार विरोध-प्रदर्शन किए। जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फीस कम करने का निर्णय लिया। स्टूडेंट्स ने कहा कि अगर समय रहते यूनिवर्सिटी ने एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए, एलएलएम व एमएससी बायोटेक की फीस कम नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *