श्रीगंगानगर| नगरपरिषद ने आखिरकार शहर में मुख्यमंत्री सदभावना केंद्र स्थापित कर दिए हैं। इनके समुचित संचालन व व्यवस्थाओं को लेकर स्वायन शासन विभाग की ओर से 26 नवंबर को एसओपी जारी की गई थी। लेकिन उस समय शहर में नगरपरिषद परिषद की ओर से डी ब्लॉक में स्थापित एक मात्र सदभावना केंद्र भी बंद पड़ा था। इसे लेकर दैनिक भास्कर के 7 दिसंबर के अंक में ‘सद्भावना केंद्रों के संचालन की एसओपी जारी…यहां एक है वह भी बंद’ शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए नगरपरिषद प्रशासन ने डी ब्लॉक पार्क में बंद पड़े सदभावना केंद्र को चालू कर दिया है। इसी के साथ ही नगरपरिषद व पब्लिक पार्क में दो और सदभावना केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनकी शुरुआत सोमवार से कर दी जाएगी।


