पेंड्रा के मंडियो में धान का उठाव शुरू:प्रशासन के निर्देश के बाद खरीदी में आई तेजी, राइस मिलरों से हुआ अनुबंध

पेंड्रा में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद अब धान का उठाव तेजी से हो रहा है। समय पर धान का उठाव नही होने से बड़ी मात्रा में धान का संग्रहण हो गया था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ सहकारी समिति जिला संघ ने खरीदी केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया था। संघ ने खरीदी के लिए उचित व्यवस्था बनाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मंडियों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले में धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर दैनिक भास्कर ने भी प्रमुखता से खबर दिखाई थी, पहले धीमी गति से धान का उठाव हो रहा था, ​मंडियों में धान उठाव नहीं होने के कारण धान रखने के लिए जगह नहीं बची, जिससे खरीदी पूरी तरह से बंद हो गई थी। खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि जिले के राइस मिलरों से अनुबंध होने के बाद अब धान उठाव मे तेजी आ गई है, अब धान उठाव में किसी तरह की समस्या नहीं है। मंडियों से धान उठाव में तेजी के बाद मंडी अधिकारियों और किसानों ने राहत की सांस ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *