मुआवजे के िलए झामुमो ने किया गेट जाम, 4.30 लाख पर सहमति

निरसा | एमपीएल की कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे दो हाइवा सीसीएल के िगद्दी-ए कोलियरी गेट के सामने शुक्रवार को टकरा गए थे। दोनों हाइवा में आग लग गई थी। इसमें बेलडांगा गांव के मीना बाजार बस्ती निवासी चालक 25 वर्षीय अजय बाउरी की मौत हो गई थी। रविवार को मृतक का शव निरसा लाया गया। ग्रामीणों ने शव को एमपीएल गेट के समक्ष रख ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी। नेतृत्व झामुमो केंद्रीय सदस्य डॉ. नीलम मिश्रा, जिला सहसचिव तपन तिवारी एवं मुखिया अपर्णा तिवारी कर रही थीं। 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधियों ने 4.30 लाख मुआवजा देने की घोषणा की। तत्काल 30 हजार रुपया दिया। प्रखंड अध्यक्ष सन्नी सोरेन, जनेश्वर मुर्मू, जहांगीर खान, रितेश क्षेत्रपाल, शमीम अंसारी, विश्वनाथ रविदास, जोशना तिवारी, सुरेश बाउरी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *