केंदुआ | वायु प्रदूषण को लेकर रामचन्द्र रवानी की अध्यक्षता में मां देशवाली थान बलिहारी में ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने पीबी एरिया के खैरा में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा ओबी डंप से वायु व जल प्रदूषण समस्या पर विस्तृत चर्चा की व एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। आंदोलन की रणनीति शुक्रवार को बैठक होगी।


