बाघमारा | लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल व पारस एचईसी रांची के सहयोग से रविवार को लाइफ लाइन एक्स-रे एवं जांच घर डूमरा में स्वास्थ्य व हृदय जांच शिविर लगाया गया। उद्घाटन विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया। पारस एचईसी के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ महेश कुशवाहा ने मरीजों की जांच की। 203 लोगों की बीपी, ईसीजी, ईको, आरबीएस जांच की गई।


