प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर सही मार्गदर्शन किया जाएगा: सांसद

भास्कर न्यूज | बाघमारा खेलो इंडिया, फिट इंडिया के तहत युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाघमारा के पोलो ग्राउंड में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया। खेल महोत्सव 23 दिसंबर तक चलेगा। इसमें फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट सहित कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में आठ फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। सांसद ने कहा कि खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना व युवाओं को सही मार्ग दर्शन देना है। सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जाएगा, ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर अवसर मिल सकें। कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान युवाओं को गलत रास्ते से दूर रखकर खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। विधायक ने कहा कि यह महोत्सव देशभर में खेल भावना को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने युवाओं से खेल को अपनाने एवं अपनी छिपी प्रतिभा को सामने लाने का आह्वान किया। वॉलीबॉल खेल में ईगल क्लब ने गांधी क्लब को 2-0 से हराकर विजयी बना। बारूद क्लब ने एडवांस स्पाइकर को 2-1 से हराया। फुटबॉल में बीएफसी बाघमारा ने गांधी क्लब को 2-0 से विजय रहा। 21 दिसंबर को प्रातः 7 बजे कतरास रेलवे ग्राउंड से मैराथन दौड़ होगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख गीता देवी, बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, गौतम आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *